{"_id":"613665238ebc3ee2141b5c19","slug":"development-kathua-news-jmu2430836169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे चहारदीवारी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब किनारे चहारदीवारी बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। तहसील के गांव लाखडी वार्ड 6 में लोगों ने तालाब किनारे चहारदीवारी बनाने की मांग की है।
हमदाना के रहने वाले चरणदास ने बताया कि तालाब किनारे जाने वाली सड़क करीब 40 घरों को जोड़ती है। सड़क तालाब के बिल्कुल किनारे है, जिसके चलते आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग मजदूरी करके अंधेरे में घर वापस लौटते हैं। तालाब किनारे चहारदीवारी न होने के कारण तालाब में गिरने की आशंका बनी रहती है।
पवन शर्मा ने बताया कि तालाब किनारे बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी है, जहां अक्सर शाम के समय बच्चे खेलते हैं। तलाब किनारे चहारदीवारी न होने से बच्चों का भी तालाब में गिरने का डर बना रहता है। बरसात में पानी भी सड़कों तक आ जाता है, जिससे तालाब और सड़क में अंतर ही नजर नहीं आता।