कठुआ। फ्लोट-बी पंचायत के सुमवां गांव में ग्रामीण विकास विभाग ने सामुदायिक भवन के निर्माण का काम शुरू कराया है। सोमवार को इसका उद्घाटन नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने किया।
इस मौके पर मजोत्रा ने ग्रामीणों को मिलने वाली इस नई सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि नए सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में रहने वाले लोगों को शादी-विवाह व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही विभिन्न विभागों को भी गांव में चलाई जाने वाली गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि गांव के रविदास मंदिर से सटा नया भवन ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी होगा। गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय राकेश कुमार ने बैक टू विलेज में इस मुद्दे को उठाया था। इसके तहत अब 9.80 लाख की लागत से निर्माण हो रहा है। इस मौके पर नगरी ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष खजान चंद, बीडीओ नगरी दीपक कुमार, पंच योगेश कुंडल, आदि भी मौजूद रहे।