{"_id":"610d8a6b8ebc3ec1be778404","slug":"development-kathua-news-jmu2410424117","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.5 लाख की लागत से शुरू करवाया डीप कवर ड्रेन और लेन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.5 लाख की लागत से शुरू करवाया डीप कवर ड्रेन और लेन का निर्माण
विज्ञापन
कठुआ। शहर में जन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जारी प्रयासों के अंतर्गत कठुआ नगर परिषद ने वार्ड 15 में डीप कवर ड्रेन और लेन का निर्माण कार्य शुरू किया है। इसका उद्घाटन नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने किया।
इस मौके पर नरेश शर्मा ने बताया कि 11.5 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण से लोगों को आने जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, डीप कवर ड्रेन के निर्माण से गली में सफाई भी पहले से बेहतर होगी। जन सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ एक विकसित कठुआ बनाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रहा है। शहर के विकास के लिए नगर परिषद ने हाल के दिनों में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के सहयोग से 50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। लिहाजा, अब इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का वक्त आ गया है। जिससे आने वाले सालों में लोगों को एक बेहतर कठुआ देखने को मिलेगा।
इस मौके पर मौजूद वार्ड के पार्षद प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा लेकर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर तबके के विकास के लिए वचनबद्ध है। इसी को देखते हुए सरकार हर क्षेत्र में समान विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार कठुआ जिला भी इसी के तहत विकसित करेगी, जिससे आने वाले दिनों में यहां रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।