{"_id":"58012d8f4f1c1b6c6128e64b","slug":"dengue-three-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू: तीन नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू: तीन नए मामले सामने आए
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तीन नए मामले जिले में रिपोर्ट हुए। इसके साथ ही कठुआ जिला में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है। उधर, जिला अस्पताल कठुआ में एलाइजा टेस्ट के लिए किट देरी से मुहैया होने के चलते पचास सैंपलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि स्वास्थ्य निदेशालय की पुष्टि के बाद इन मामलों को विभाग उजागर करेगा। जिला अस्पताल कठुआ में पचास सैंपलों को इंक्यूबेटर में डालकर एलाइजा टेस्ट की प्रक्रिया दिन भर जारी रही।
विज्ञापन
कठुआ में सामने आए डेंगू के तीन नए मामलों में औद्योगिक क्षेत्र हटली मोड़ से मदन, जंडोर से धीरज मेहरा और सावन चक कठुआ से व्यासो देवी शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशालय से आई रिपोर्ट में इन मरीजों को डेंगू पाजिटिव पाया गया है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को मेलाथियान स्प्रे और फागिंग करवाने की हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सांगड़ा ने बताया कि डेंगू पाजिटिव पाए गए मरीजों के निवास और आसपास के इलाकों में फागिंग और मेलाथियान स्प्रे की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए जिला मलेरिया अधिकारी को शुक्रवार शाम ही फागिंग करवाने को कहा गया है, जबकि टीम शनिवार सुबह घरों के आसपास मेलाथियान का छिड़काव करेगी।