फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration against the increasing incidents of theft

चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against the increasing incidents of theft
हरिपुर में पुलिस के खिलाफ प्रर्दशन करते लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। हरिपुर क्षेत्र के मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से गुस्साए लोगों ने शनिवार को हरिपुर चौक में पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ा तो हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सरपंच रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। खास तौर पर मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। रात को चोर गांव के एक मंदिर से गहने और दानपात्र से पैसे चुरा कर ले गए। इसी सप्ताह क्षेत्र के एक अन्य मंदिर में चोरी हुई। लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। लेकिन फिर भी अन्य चोरों को नहीं पकड़ा गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है उससे किसी बड़े षड्यंत्र की आशंका लग रही है। उन्होंने कहा इस महीने में मंदिरों में चौथी चोरी है। अभी तक पुलिस किसी चोर को नहीं पकड़ पाई है। अब अगर पुलिस ने दो दिन के भीतर चोरों को नहीं पकड़ा, तो हम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। प्रदर्शन में पंच रमेश चंद्र, पंच गणेश कुमार, ललित कुमार, रतन लाल, सोमदत्त आदि शामिल रहे। वहीं इस बारे में जब एचएचओ राजबाग अमित सांगड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात को हुई चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य मामलों में भी जांच चल रही है। कई जगहों पर छापेमारी भी की है, बहुत जल्द इन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed