{"_id":"614780e98ebc3ea0132e7b2d","slug":"demand-kathua-news-jmu2440029165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकट हॉल एसोसिएशन ने की 50 प्रतिशत एंट्री की अनुमति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकट हॉल एसोसिएशन ने की 50 प्रतिशत एंट्री की अनुमति देने की मांग
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के सदस्य। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। मैरिज पैलेस में शादी समारोह पर 50 प्रतिशत लोगों को एंट्री की अनुमति देने की मांग रविवार को बैंकट हॉल एसोसिएशन ने दियाला चक में पत्रकार वार्ता कर की।
एसोसिएशन के सदस्य सुदेश कुमार सेठु ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मैरिज पैलेस का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बैंकों से कर्जा लेकर मैरिज पैलेस चला रहे लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। काम बंद होने के कारण न तो बैंक का कर्जा चुका पा रहे हैं, और न ही घर का खर्च चला पा रहे हैं। अब सभी व्यापार खोल दिए गए हैं, लेकिन मैरिज पैलेस में अब भी लोगों की 25 प्रतिशत एंट्री ही रखी गई है। इसकी वजह से लोगों को भी परेशानी हो रही है, और मैरिज पैलेस मालिकों को भी। लिहाजा सरकार से अपील है कि लोगों की एंट्री 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए।
नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कोरोना काल के दौरान मैरिज पैलेस लोगों की सेवा के लिए खोल दिए गए थे। प्रशासन और सरकार का पूरा सहयोग किया था। लेकिन, सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इस काम से कई लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। सरकार इसमें सहयोग करे, ताकि इस कारोबार से जुड़े लोगों के चूल्हे जल सकें। उन्होंने कहा कि सुनवाई नहीं हुई तो उपराज्यपाल से मिलेंगे। फिर भी बात नहीं बनी तो दिल्ली भी जाएंगे। इस मौके पर सरपंच रवि कुमार, नरेश शर्मा, आदि भी मौजूद रहे।