फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for restoration of traffic on the hill link route

पहाड़ी लिंक मार्ग पर यातायात बहाल करने की मांग

विज्ञापन
Demand for restoration of traffic on the hill link route
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज मल्हार और देहरी गला इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर लोगों ने जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है। मल्हार निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि 2 दिन पूर्व इलाके में हुई जोरदार बारिश से सड़क के कई हिस्सों पर मरवा गिर गया है, जिसके चलते दूरदराज के इलाकों का सड़क संपर्क उपमंडल मुख्यालय से टूट गया है। मडून निवासी सुरजीत सिंह ने बताया के देहरी गला सड़क पर कुछ ही दिन पूर्व यातायात बहाल किया गया था लेकिन बारिश होने के बाद सड़क एक बार फिर यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है।
विज्ञापन

मलाड निवासी शमशेर सिंह ने कहा के दूरदराज के इलाकों के लिए सरकार ने सड़कें तो बनाई है लेकिन पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें नहीं लगाई गई हैं, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश होने के बाद आए दिन इन दूरदराज इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात ठप हो जाता है और लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। दूरदराज इलाके के जनप्रतिनिधियों और अन्य कई लोगों ने सरकार से पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया जल्द ही दोनों सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर मौसम साफ रखता है तो जल्द ही दोनों सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed