फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Delhi, Pathankot teams won matches

दिल्ली, पठानकोट की टीमों ने जीते मैच

Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
kathua
kathua Updated Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi, Pathankot teams won matches
टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला

सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच जहां लो स्कोरिंग रहा, तो वहीं दूसरे मैच में भी विजेता टीम ने विपक्षी टीम को भारी अंतराल से हराया। दोनों मैच एक तरफ रहे, जिसमें विद्या जैन क्रिकेट अकादमी दिल्ली व विक्की इलेवन पठानकोट की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। दिन का पहला मैच विद्या जैन क्रिकेट अकादमी दिल्ली व बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया, जिसमें विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 83 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने मात्र छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम ने कुरुक्षेत्र को रौंदते हुए आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली की टीम के शिवम द्वारा मैच में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें मैन आफ मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


दिन का दूसरा मैच संधू क्रिकेट क्लब लुधियाना व विक्की इलेवन पठानकोट के बीच खेला गया, जिसमें विक्की इलेवन पठानकोट की टीम ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र की टीम शुरू से ही लड़खड़ाने लगी। लुधियाना की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 101 रन ही बना पाई। इस तरह पठानकोट की टीम 84 रनों से विजयी रही। मैच में पठानकोट की टीम के प्रिंस को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed