{"_id":"6084bfb84a57dd80b724f7ef6a13a629","slug":"deer-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से हिरन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से हिरन की मौत
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
आजकल बड़ी संख्या में ऊंचे पहाड़ों से जंगली जानवर बिलावर के जंगलों को अपना डेरा बना रहे हैं। सड़क पर भी वे यूं ही विचरण करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
वन्य जीव विभाग और पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। रविवार रात एक वाहन से कुचलकर धार-उधमपुर मार्ग पर छल्ला गांव के चौन इलाके के पास एक हिरन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वाहन चालक हिरन को उठाकर अपने साथ ले जाने की फिराक में था, लेकिन पास में केबल लाइन बिछा रहे मजदूरों को चौकन्ना देख वह भाग खड़ा हुआ। सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम मृत हिरन को उठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन