{"_id":"6047dca38ebc3e591c36897c","slug":"death-kathua-news-jmu230937712","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड 14 में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शव मंगलवार सुबह घर से बरामद हुआ। घटनास्थल पर सामान बिखरा हुआ था। इससे निर्ममता से हत्या का अंदेशा है। वहीं महिला का पति के साथ विवाद भी चल रहा था। इस कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। मौके से एफएसएल की टीम ने सुराग जुटाए हैं। घटना के बाद टीम के साथ एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता और थाना प्रभारी विजय शर्मा भी पहुंचे।
बताया जाता है कि मृतका भोली देवी(60) पत्नी मदन गोपाल घर में अकेली रहती थी। घटना के बाद पुलिस कमरे में पहुंची तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। वहीं मृतक महिला के सिर पर चोट लगी थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ भेज दिया। मामले में एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई। सभी एंगल खंगाले जा रहे हैं। बताया कि घर में सामान बिखरा हुआ है। ऐसे में अंदेशा है कि चोरी भी हुई है।
एडिशनल एसपी के अनुसार किसी रिश्तेदार ने थाने में भी फोन किया था कि महिला से बात नहीं हो पा रही है। महिला का पति के साथ विवाद भी चल रहा था। इस कारण उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।