{"_id":"69581a615ea15ddc830f940a","slug":"dc-review-kathua-news-c-201-1-knt1008-127841-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी ने सामुदायिक भागीदारी पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी ने सामुदायिक भागीदारी पर दिया जोर
Sat, 03 Jan 2026 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा,
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विकास आयुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जिले में हो रही प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम जल शक्ति अभियान के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।
बैठक में वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा टिकाऊ जल संरक्षण परिसंपत्तियों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। डीसी ने सभी जल स्रोतों और निर्मित परिसंपत्तियों का उचित मैपिंग करने पर जोर दिया ताकि व्यापक प्रोफाइलिंग और बेहतर योजना बनाई जा सके। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें और जियो-टैग्ड तस्वीरें डालें ताकि पारदर्शिता और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
डीसी ने यह भी कहा कि जल संरक्षण कार्य केवल संबंधित विभागों के अधिकार क्षेत्र और मांडेट के अनुसार ही किए जाएं तथा जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर भौतिक और वित्तीय प्रगति की समय पर रिपोर्टिंग की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सामुदायिक भागीदारी पर विशेष बल देते हुए जनता को जल संरक्षण अभियानों में शामिल करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। स्थानीय समुदायों में जागरूकता फैलाने और जल के सदुपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस बैठक में एडीसी कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, एसीडी, एसीपी, सीएओ, सीएचओ, डीएफओ, डीईपीओ, एक्सईएन पीएचई, एक्सईएन फ्लड कंट्रोल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।