{"_id":"691244b6dff3dd94af0af648","slug":"daughters-of-kathua-show-their-prowess-in-karate-kathua-news-c-201-1-knt1006-126032-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कराटे में कठुआ की बेटियों ने दिखाई धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कराटे में कठुआ की बेटियों ने दिखाई धमक
विज्ञापन
अंडर 19 कराटे प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागीसंवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग में अंतर जिला यूटी स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आई युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
जारी प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्ग में होने वाले मुकाबलों में फाइनल करवाए गए है। इस दाैरान 36 किग्रा भारवर्ग में उधमपुर की हर्षी और कठुआ की शबनम अख्तर, 40 किग्रा भार में कठुआ की अमूल्या, 44 किग्रा भार में उधमपुर की अंशिता कुड्यालिया और कठुआ शाहिना अख्तर, 48 किग्रा भार में कठुआ की वंदिता, 52 किग्रा भार में कठुआ की खुशी 56 किग्रा भार में जम्मू की आग्या शर्मा, 60 किग्रा भार में कुपवाड़ा की शेख जैनब ताहिरा, राजौरी की लीपाक्षी बाऊ, उधमपुर की आकृति सुम्बड़िया और कठुआ की काजल, 64 किग्रा भार में उधमपुर की अक्षरा शर्मा, कठुआ की वैष्णवी और राजौरी की ताबिया मलिक, 68 किग्रा भार में राजौरी की दीपा प्रभा, 68 किग्रा से अधिक भार में राजौरी की मिस्बाह कौसर, अनंतनाग की हुदा भट्ट और कठुआ की नैंसी विजेता रही।
अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विभाग के खेल अधिकारियों ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विभाग के गतिविधि प्रभारी ने बताया कि मंगलवार से प्रतियोगिता के अंतिम चरण में अंडर-14 आयु की लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।