फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dangal

बराबरी पर छूटा टारडा का वार्षिक दंगल

विज्ञापन
Dangal
टारडा गांव में आयोजित दंगल में दमखम लगाते पहलवान, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। लखनपुर क्षेत्र के गांव टारडा में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। बाबा सुरगल देव स्थान पर होने वाले इस आयोजन में जम्मू कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब से आए पहलवानों ने शिरकत कर दंगल को रोचक बना दिया।
विज्ञापन

हालांकि, दंगल में सबसे महत्वपूर्ण छोटी और बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। लेकिन, प्रदेश सहित पंजाब से आए कई पहलवानों के बीच हुए करीब 80 मुकाबलों ने वहां मौजूद दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। दंगल में छोटी माली का मुकाबला पठानकोट के पहलवान नन्नू और नगरी के पहलवान शालू के बीच हुआ। वहीं बड़ी माली का मुकाबला हीरानगर के पहलवान बाबर और पठानकोट के पहलवान ऋषि के बीच हुआ।
विज्ञापन

दोनों ही मुकाबलों में पहलवानों ने काफी देर तक जोर आजमाइश की। काफी लंबे चले इन मुकाबलों में किसी भी पहलवान के पीछे न हटने पर आयोजकों ने दोनों ही मुकाबलों को बराबरी का घोषित करते हुए इनाम की राशि बराबर बांट दी। दंगल के आयोजन के बारे में बाबा सुरगल देव स्थान के मुख्य सेवादार जरनैल सिंह ने बताया कि नाग पंचमी के बाद गांव में होने वाले इस आयोजन की परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। इसे गांव के लोग आज भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed