फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dangal

वार्षिक दंगल का आयोजन

विज्ञापन
Dangal
बिलावर। उपमंडल के बग्गन गांव में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में जम्मू-कश्मीर प्रदेश सहित पंजाब से आए कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में 50 कुश्तियां कराई गईं। छोटी माली का मुकाबला पठानकोट के पहलवान मनजीत और बग्गन के पहलवान गुलशन के बीच हुआ, जिसमें मनजीत ने गुलशन को पटखनी देकर छोटी माली अपने नाम कर ली। बड़ी माली का मुकाबला स्थानीय पहलवान राकेश और उधमपुर के पहलवान अजय शर्मा के बीच हुआ। करीब आधे घंटे तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने मल्ल युद्ध का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन, कोई भी पहलवान एक दूसरे को हरा नहीं सका, और मुकाबला बराबरी पर छूटा। बड़ी माली के संयुक्त विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी के सदस्यों की ओर से 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, छोटी माली के विजेता और उप विजेता पहलवानों को 11 हजार रुपये नगद दिए गए। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच मक्खन जमोडिया, पंचायत के कई प्रतिनिधियों सहित दंगल कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed