फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dalits and backwards have got equal rights only from the constitution

संविधान से ही मिला है दलितों और पिछड़ों को समान अधिकार

विज्ञापन
Dalits and backwards have got equal rights only from the constitution
बाबा साहेब की जयंती पर बसपा द्वारा निकाली गई बाइक रैली। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके विचारों से आम लोगों को परिचित कराने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को उनके 131वें जन्मदिवस पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान से ही दलितों और पिछड़ों को समान अधिकार मिला है।
विज्ञापन

इस क्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा की अध्यक्षता में बरनोटी से शुरू हुई रैली त्रिडवां, फ्लोट, माहीचक, पडियारी, जखबड़ से होती हुई कठुआ के मुखर्जी चौक, पारलीवंड, अंबेडकर चौक, शहीदी चौक, कालीबड़ी का भ्रमण करने के उपरांत रैली वापस बरनोटी में ही संपन्न हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांट कर बाबा साहेब के जन्मदिवस की खुशी लोगों के साथ साझा की। रैली के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को बाबा साहेब की जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बसपा का हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उनका जन्मदिवस मना रहा है। क्योंकि उनके द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही आज समाज के पिछड़े और दलित समाज को समानता का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि भारत को अगर विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो हमें बाबा साहेब द्वारा दिखाई गई राह का अनुसरण करना ही होगा। वहीं इस मौके पर नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने वाली बहुजन समाज पार्टी समाज में समता और समानता ला सकती है। अगर लोगों को विकास की राह पर आगे बढ़ना है तो उन्हें बसपा का साथ देना होगा। वहीं ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिजर्व कटेगरी द्वारा भी कालीबड़ी से बाइक रैली निकाली गई जो कि कॉलेज रोड से होती हुई शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, जराई चौक पारलीवंड से होती हुई वार्ड 10 रविदास मंदिर में सपन्न हुई। जहां कमेटी के अध्यक्ष सीआर मुुंडे की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed