{"_id":"62322e1cedaedc1a0c2f2a31","slug":"cultural-kathua-news-jmu255882180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद होली पर बाजारों में मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद होली पर बाजारों में मची धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना के कारण दो साल से होली फीकी रही। बाजार भी सुस्त रहे। लोग ठीक से त्योहार नहीं मना पाए थे। मगर इस बार होली को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। बाजारों में भी रौनक है और त्योहार की खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है। जगह-जगह पिचकारी, अबीर-गुलाल, रंग, टोपी, विभिन्न किस्म के मुखौटे दुकानों में सज गए हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी इस बार होली को लेकर काफी उत्साह है। बुधवार को शहर के कई इलाकों में दिनभर लोग होली के लिए खरीदारी करते रहे।
खास बात यह है कि बच्चों को खास तौर पर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की पिचकारियां बाजार में आईं हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े भी पिचकारी खरीद रहे हैं। कई प्रकार के जानवर तो बंदूक आदि के रूप में भी पिचकारी बिक रही है। तरह-तरह के नकली रंग-बिरंगे बाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। लोगों का कहना है कि दो साल कोरोना वायरस के कारण त्योहार फीका रहा है। इसलिए इस बार काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों ने होली को विशेष रूप से मनाने की तैयारी की है। काम के सिलसिले में यहां पहुंचने वाले ये लोग होली को मनाने की अपनी परंपराएं भी साथ लाते हैं। युवाओं ने अभी से टोलियां बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।