फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

जिला भर के मंदिरों में हुई मां के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना

विज्ञापन
cultural
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जिला के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। शुक्रवार को जिला के सभी मंदिरों में माता के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा, जो देर शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहा। हालांकि इस दौरान कोरोना की महामारी को देखते हुए मंदिरों में हर वर्ष की तरह दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगने वाली कतार देखने को नहीं मिली। लेकिन इस सब के बावजूद वहां आने वाले श्रद्धालु के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।
विज्ञापन

मंदिरों में आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक दलों के नेता व पदाधिकारियों ने भी जाकर वहां मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह व बनी से जिला विकास परिषद सदस्य रीता देवी ने जोड़ियां माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए उनका आशीष प्राप्त किया। इस मौके पर कर्नल महान सिंह ने सभी नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि सुख समृद्धि दात्री माता समाज के सभी तबकों के कष्ट दूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों से वहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना की महामारी से बचाने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। मंदिरों में श्रद्धा भाव से लंगरों का आयोजन कर रहे सेवादारों की तरफ से भी कई तरह के अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में लंगर की सेवा दे रहे सिविल डिफेंस वालंटियर अमरनाथ मेहरा ने देर शाम को मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed