फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CRPF taught yoga to students

सीआरपीएफ ने विद्यार्थियों को सिखाया योग

विज्ञापन
CRPF taught yoga to students
केंद्रीय विद्यालय विद्यार्थियों के साथ योग करते सीआरपीएफ के अधिकारी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 75 दिनों के कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में योग कराया गया।
विज्ञापन

इसमें सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ विद्यालय के 90 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने कहा स्वस्थ कि जीवन के लिए योग बेहद लाभदायक है। योग करने वाले शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है। विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ की इस पहल के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें देश के असली हीरो के साथ योग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने भी शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उप कमांडेंट मंजू थापा, उप कमांडेंट सुरेंद्र पाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed