{"_id":"57d3142c4f1c1bbc613179a4","slug":"unknown-person-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
कठुआ (ब्यूरो)। गोविंदसर के नजदीक शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे डीएमयू की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पठानकोट से जम्मू की ओर जा रही डीएमयू जैसे ही हटली लिंक मार्ग के नजदीक पहुंची कि अचानक एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन