फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Twenty-four hours power in bilawar

चौबीस घंटे बिजली के लिए बनेगा ग्रिड स्टेशन

Mon, 23 Nov 2015 12:20 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Twenty-four hours power in bilawar

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई करने के लिए बिलावर में ही एक ग्रिड स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही देबल, टेहड़ और आसपास के गांवों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए ट्यूबवेल से वहां सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन


उप मुख्य मंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बिलावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में चौबीसों घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए जल्द यहां एक ग्रिड स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाके में लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से निपटने के लिए पहले से ही सभी पावरहाउस की क्षमता बढ़ा दी गई है। फिंतर पावर हाउस में 6.13 के स्थान पर अब 10 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडाकल्याल, रामकोट, बग्गन पावर हाउस की क्षमता भी बढ़ा दी गई है। खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए भी यहां पर उपयुक्त प्रबंध किए जाएंगे ताकि कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब हो वहां पर जल्द नया ट्रांसफार्मर पहुंचा कर बिजली सप्लाई बहाल करवाई जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने देबल टेहड और इसके आसपास के गांवों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए पीएचई विभाग से औद्योगिक क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल को जल्द चालू करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि इलाके में पेयजल किल्लत को देखते हुए यह ट्यूबवेल उद्योग विभाग से पीएचई विभाग को स्थानांतरित किया गया है। पीएचई विभाग ने इससे सप्लाई लाइन भी जोड़ दी है, लिहाजा अब जल्द इलाके के लोगों को इसका पानी मिलना शुरू हो जाएग।


उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की संपर्क सड़कों की मरम्मत और उन पर तारकोल डालने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed