फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest in matter of aapshambhu mandir

आपशंभु मंदिर मामले में प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 17 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
protest in matter of aapshambhu mandir
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के विरोध में उतरते हुए बीस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : Demo pic

जानीपुर के आपशंभु मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर वीरवार को शहर के शहीदी चौक में सर्व धर्म सेवा समिति ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार और पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होगा जम्मू का अवाम सच जानकर ही मानेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्ष 2008 वाली स्थिति बनाने की कोशिश न की जाए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राबिन शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाएं सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के आरोपी को मानसिक रोगी बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने इस मामले में भाजपा की खामोशी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि भाजपा सिर्फ सत्ता के लालच में ही कार्य करती है।
विज्ञापन


2008 में अमरनाथ भूमि पर तो आवाज उठा कर भाजपा ने 11 सीटें तो हासिल कर ली थीं, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा लोगों की आवाज को किनारे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिस बाप-बेटी सरकार की दुहाई दी जा रही थी चुनाव के बाद उन्हीं के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बनाई जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा को सिर्फ और सिर्फ सत्ता का लोभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्वधर्म सेवा समिति इस घटना की कड़ी निंदा करती है और इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर कुलवीर पठानिया, अर्जुन, अनिल, मोहिंद्र सिंह सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed