फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Girlfriend thrown acid on boyfriend

प्रेमी की सगाई से खफा महिला ने फेंका था एसिड

Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend thrown acid on boyfriend
एसिड अटैक

उप जिला अस्पताल में एनआरएचएम के तहत नियुक्त डाटा आपरेटर विशाल वर्मा पर एसिड किसी अन्य ने नहीं, बल्कि उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने फेंका था। वह विशाल की सगाई से काफी खफा थी। इसलिए एक दिन उसने विशाल के चेहरे पर एसिड फेंक कर उसका हुलिया बिगाड़ दिया, ताकि यदि विशाल उसका न हो सका, तो किसी अन्य का भी न हो पाए। यह खुलासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई एसिड अटैक की आरोपी 34 वर्षीय महिला ने किया है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विशाल वर्मा के साथ पिछले छह साल से उसके अवैध संबंध थे। इस दौरान विशाल की कहीं सगाई हो गई और 28 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। वह नहीं चाहती थी कि विशाल किसी दूसरे का हो। उसने विशाल को बहुत समझाने की भी कोशिश की। जब विशाल ने उसकी बात नहीं मानी, महिला ने उसे सबक सिखाने का मन बना लिया।
विज्ञापन


16 फरवरी की शाम जब वह घर पर अकेली थी, तो उसने विशाल को मिलने के लिए अपने पास बुलाया। जैसे ही विशाल उसके घर पहुंचा महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 16 फरवरी को घायल मिले विशाल वर्मा ने पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाते हुए बताया था कि किन्हीं अज्ञात लोगों ने उसका फिंतर चौक से कार द्वारा अपहरण कर रास्ते में मारपीट करने के बाद उस पर एसिड फेंका और गुडाकल्याल के पास फेंक गए थे। उस वक्त पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ था।

तब से पुलिस मामले की तफतीश कर रही थी। अब पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाकर असली आरोपी को गिरफ्तार कर सबके सामने हकीकत को ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed