फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   gas tanker collision with mini bus, 18 injured

टैंकर ने मिनी बस को मारी टक्कर,18 जख्मी

Mon, 04 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 04 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gas tanker collision with mini bus, 18 injured
टैंकर की टक्कर से पलटी मिनी बस - फोटो : अमर उजाला

 जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह बरवाल मोड़ के पास एलपीजी से भरे टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। इससे मिनी बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल कठुआ में लाया गया। यहां से चार को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। टैंकर चालक माई चक के पास वाहन खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कठुआ से चड़वाल की ओर जा रही मिनी बस जेके08बी-1349 को बरवाल मोड़ के पास टैंकर एचआर55एम-9168 ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बाईं ओर पलट गई। मिनी बस में दो दर्जन से अधिक सवारियां थीं।
विज्ञापन


मिनी बस के पलटते ही हाईवे पर पल्ली मोड़ के पास खड़ी पीसीआर वैन ने मौके  पर पहुंची। पुलिस ने सभी सवारियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। आशा रानी निवासी कालीबड़ी कठुआ, सत्या देवी निवासी खरोट, निरंजना बाला निवासी दीनानगर पंजाब और प्रेम सिंह निवासी लोगेट मोड़ को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में रमेश चंद निवासी वार्ड सोलह कठुआ, कैलाश देवी निवासी वार्ड सोलह कठुआ, निशा निवासी दीनानगर पंजाब, सुदर्शना देवी निवासी वार्ड एक कठुआ, गुलशन गुप्ता निवासी कालीबड़ी कठुआ, स्वीटी गुप्ता  निवासी वार्ड चार कठुआ, सुषमा निवासी ठनून, मोनिका गुप्ता निवासी कालीबड़ी कठुआ, आशा रानी निवासी कालीबड़ी कठुआ, सत्या देवी निवासी खरोट, निरंजना बाला निवासी दीनानगर पंजाब, कांता देवी निवासी मेहताबपुर, प्रेम सिंह निवासी लोगेट मोड़, बरयाम सिंह निवासी जुगयाल, उषा रानी निवासी रक्ख लच्छीपुर, नेहा निवासी उत्तरी, अशविका निवासी उत्तरी, बबली निवासी जंगलोट शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed