{"_id":"573cc7b04f1c1bb450ac721b","slug":"fire-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावानल ने आठ हेक्टेयर जंगल को राख किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावानल ने आठ हेक्टेयर जंगल को राख किया
अमर उजाला/महानपुर
Updated Thu, 19 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंची उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों तहसील के सुलाड़ी व दरालता के जंगली क्षेत्र में लगी आग ने प्रचंड रूप ले लिया है। बुधवार को आग ने जंगली क्षेत्र में नुकसान करते हुए अपना विस्तार किया। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग काबू से बाहर होती जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय सोनू गुप्ता और देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को आग ओर तेज हो गई, जिसके कारण पूरे महानपुर इलाके में धुआं छाया रहा। आग के चलते लोगों को घरों की खिड़कियां तक बंद करनी पड़ी। वहीं दिन में सूर्य देव ने भी आग के तांडव को बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन आग ने करीब आठ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग के विस्तार से अब लोगों को चिंता होने लगी है। लोगों की मानें तो जंगल में लगी आग रिहायशी इलाके से अब कुछ ही दूरी पर है। इस संबंध में रेंज अधिकारी बिलावर भुपिंद्र सिंह ने बताया कि आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन