{"_id":"14ef35367ff6bc6458b4eb4024059123","slug":"electricity-cut-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य के चलते रविवार को गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरम्मत कार्य के चलते रविवार को गुल रहेगी बिजली
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 केवी लाइन के नीचे पेड़ों की टहनियां काटने और 66/11 केवी हटली सब स्टेशन हटली गांव, 66/11 आईआईडी सेंटर गोविंदसर में मरम्मत कार्य के चलते रविवार को विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहने वाले इलाकों में हटली गांव, महरोली, होट, मंगोट, दुखत, आईआईडी सेंटर और आसपास के इलाके शामिल रहेंगे।
विभाग के एसटीडी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि रविवार को ही सोलह मीटर के खंभे लगाकर सहारखड् से बरनोटी तक जाने वाली 66 केवी लाइन की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
जिसके चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अन्य इलाके भी प्रभावित रहेंगे। इस दौरान लोगेट औद्योगिक क्षेत्र, सक्ता चक औद्योगिक क्षेत्र, पल्ली, नगरी, बरनोटी, जरमाल, जखवड़, सैदपुर, बरवाल, बुद्धि, नन्नन, बाख्ता और आसपास के इलाको में बिजली सेवा बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन