{"_id":"58028ce04f1c1bd875291a61","slug":"clases-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के विवाद में पिता-पुत्री को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के विवाद में पिता-पुत्री को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड पांच में दुकान के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता और पुत्री के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों का अपनी निगरानी में रखा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अशोक शर्मा ने बताया कि वह सुबह नहाने के बाद दुकान के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचे उन पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उनकी बेटी पारुल शर्मा आई तो उन लोगों ने उसके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बादा वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर अपनी निगरानी में रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों और घायलों में दुकान को लेकर विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच दुकान के किराये को लेकर विवाद था।
विज्ञापन