{"_id":"5bf316aabdec2262ae58fa63","slug":"91542657706-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर परिजनों ने जताया रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात की मौत पर परिजनों ने जताया रोष
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला अस्पताल में रविवार की रात नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन को जिम्मदार ठहराया। परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती महिला का ठीक से ध्यान नहीं रखा गया। इसी कारण जन्म लेने ही बच्चे की मौत हो गई।
गैर गांव की गर्भवती महिला के पति बलवीर ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्रसव पीड़ा के बाद जब उन्होंने प्रसव के लिए डाक्टरों को बुलाया, तो वह नहीं आई। इसके बाद एक नर्स ने प्रसव करवाया और उनकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया, लेकिन जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। नर्स बच्चे को किसी दूसरे कमरे में ले गई और कुछ देर बाद बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में डाक्टर मौजूद थी तो फिर वह प्रसव करवाने के लिए क्यों नहीं आई। इस प्रकार की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है।
--बयान--
मामले में नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिजनों को भी मंगलवार को अस्पताल में आने के लिए कहा है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अनिल, प्रभारी अधीक्षक, जिला अस्पताल