{"_id":"5c39011dbdec2273a83b8a28","slug":"71547239709-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को लेकर जा रही इको पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों को लेकर जा रही इको पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। बनी-बसोहली मार्ग पर एक ही सप्ताह के भीतर दूसरा सड़क हादसा जंदरोटा के नजदीक शुक्रवार देर शाम हुआ। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया है। इको कार में सवार सभी लोग बिलावर से एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कार जेके 08एफ 2543 बारातियों को लेकर जा रही थी। जंदरोटा के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर कार पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान नरेंद्र सिंह, मोहम्मद आमीन, अख्तर हुसैन, नासिर अली निवासी मांडली, अरफान निवासी डिंगी सिंबली बिलावर और मोहम्मद जावेद निवासी कोई के रूप में हुई है। मोहम्मद जामीर, अख्तर हुसैन और नासिर अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया।