फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हर महीने

बढ़ रही है सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या

Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
हर महीने
road accident - फोटो : DEMO PHOTO
कठुआ। हाईवे के साथ-साथ लिंक मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर भी आए दिन हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शहरी सड़कों पर जहां वाहनों की संख्या जाम की स्थिति बनाती है तो हाईवे में गड्ढों की संख्या हादसों में इजाफा कर रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही लिंक मार्गों को जोड़ने के लिए बनाए गए स्थान भी सुरक्षित नहीं हैं।जिला अस्पताल में पिछले दो साल में ही डेढ़ हजार से अधिक लोग विभिन्न सड़क हादसों में घायल हो चुके हैं। पिछले साल (2016) में जहां प्रति माह 85 लोग घायल हुए तो वर्ष 2017 में भी 65 लोग प्रति माह सड़क हादसों में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में जहां अधिकतम 116 लोग एक माह में सड़क हादसों में घायल हुए तो वर्ष 2017 में भी 113 लोग सड़क हादसे की भेंट चढे़ हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सड़कों का जाल भी वाहनों की संख्या में कमी नहीं जा पाया या फिर चालकों की लापरवाही ही एक मात्र कारण है। बरहाल सड़क हादसों की हर माह की संख्या ने स्थिति को चिंता का विषय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक
सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक रही है। वर्ष 2016 में मरने वालों की संख्या दर्जन भर के करीब है। वर्ष 2017 में मरने वालों की संख्या भी एक दर्जन से कुछ अधिक है। ऐसे में हर माह एक व्यक्ति से कुछ अधिक की औसत से लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या और यातायात नियमों के उल्लंघन का गठजोड़ कब थमेगा, यह भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed