फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   करंट लगने से एक घायल

करंट लगने से एक घायल

विज्ञापन
करंट लगने से एक घायल
कठुआ। शहर के पटेल नगर इलाके में रविवार को बिजली का करंट लगने से बिजली विभाग का लाइनमैन झुलस गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सहकर्मियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र अंचल सिंह निवासी हटली पटेल नगर में खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। अचानक उसे बिजली का झटका लगा और वह खंभे से गिर गया। उसके सहकर्मी उसके पास दौड़ते हुए पहुंचे और उसे उठाकर जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसका उपचार किया। करंट के कारण उसका हाथ और मुंह झुलस गया था। खंभे से गिरने के कारण उसे पूरे शरीर पर गहरी चोटें आई। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed