{"_id":"5c55f6f3bdec22271a77b6f6","slug":"181549137651-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बधिर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। रसाना मामले से पहले से ही देश-दुनिया में बदनामी का धब्बा लिए कठुआ जिले में एक और नाबालिग मूक बधिर लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार मामला शीतलनगर ब्लाक से सटी पंचायत का है, जहां घर से कुछ दूरी पर पानी लेने जा रही एक मूक बधिर नाबालिग लड़की को 31 जनवरी की शाम पांच बजे के लगभग हवस का शिकार बनाया गया। हैरत की बात है कि मामला पंचायत के संज्ञान में आने के बाद भी दो दिन तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। पीड़िता की माता और पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें मामले को दबाने के लिए दो लाख रुपये का प्रलोभन भी दिया गया, लेकिन इससे उनकी बेटी की आबरू वापस नहीं आ सकती। लिहाजा उन्होंने न्याय के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया।
बसोहली पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की। मूक बधिर लड़की अपनी आपबीती इशारों से समझा रहा थी। दोपहर से शिकायत करवाने की कोशिश में भटकते परिवार की शिकायत आखिरकार देर शाम दर्ज की गई। घंटों बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।