फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   विश्वविद्यालय से लौट रही लड़की का किया अपहरण, कार में दुषकर्म का प्रयास और बेरहमी से पीटा

विश्वविद्यालय से लौट रही लड़की का किया अपहरण, कार में दुषकर्म का प्रयास और बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विश्वविद्यालय से लौट रही लड़की का किया अपहरण, कार में दुषकर्म का प्रयास और बेरहमी से पीटा
कठुआ। एक तरफ जहां सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है। वहीं आज भी बेटियां जब पढ़ने के लिए जाती हैं तो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। ताजा मामला एक बेटी के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने के प्रयास का है। घटना शुक्रवार दोपहर को विजयुपर के राया मोड़ से केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। विजयपुर थाना क्षेत्र में इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजबाग थाना के अधीन पड़ते एक इलाके की छात्रा जो पढ़ने के लिए अपने शिक्षण संस्थान जाती है। उसे मढ़ीन के रहने वाले एक लड़के ने अगवा किया। उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं लड़के में इतनी सनक थी कि उसने ब्लेड से लड़की की बाजू पर अपना नाम तक लिख डाला। लड़की ने बताया कि जब उसने विरोध जताया और पुलिस में इसकी शिकायत की बात की तो लड़के ने उसे और मारा और सांबा में हाईवे के किनारे उसे छोड़ दिया। इससे पहले वह उसे हाईवे पर ही अपनी कार में इधर से उधर ले जाता रहा और रास्ते में ही मारपीट भी करता रहा। सांबा में उसे हाईवे के किनारे फेंकने के बाद वह फरार हो गया और लड़के ने कहा कि उसके पिता हर बार उसे छुड़ा लेते हैं। ऐसे में वह अगर पुलिस में भी जाएगी तो उसके पिता उसे छुड़ा लेंगे।
विज्ञापन

किसी तरीके से लड़की ने हिम्मत जुटाकर बाड़ी ब्राह्मणा में अपने रिश्तेदार भाई की दुकान पर जाकर सारा किस्सा सुनाया, जिसके बाद वह अपने घर ले आए और वह लड़की को जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। लड़की और उसके परिजनों का कहना है कि ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लड़की ने बताया कि वह पहले भी उसे तंग करता था। इसकी शिकायत उसके परिजनों से और माता-पिता ने की तो माता-पिता की ओर से आश्वासन मिला था कि वह लड़कियों को समझाएंगे, लेकिन उसके पिता ने कहा कि लड़के के साथ उसका कोई लेना देना नहीं है। वहीं विजयपुर पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरपीसी की धारा 323, 341, 366, 376/511, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने बताया कि घटना विजयपुर में हुई है और ऐसे में लोकल पुलिस को इस बारे में बता दिया गया है। वहां से पुलिस टीम ने आकर छानबीन की है और कार्रवाई भी वहां की पुलिस ही कर रही है। अगर कठुआ पुलिस से उन्हें किसी प्रकार की मदद चाहिए होगी तो की जाएगी।

कार लॉक होने से भाग नहीं पाई
जम्मू। छात्रों ने पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि वह रोजाना की तरह ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी से घर जा रही थी। यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वारा से वह निकली और 200 मीटर की दूरी पर युवक राजन ने उसे पकड़ा और मारपीट की। इसके बाद उसे गाड़ी में बिठाया और गाड़ी लॉक कर दी। इस कारण छात्रा भाग नहीं पाई। गाड़ी में उसे मारा गया। इसी दौरान उसने तेजधार हथियार से उसके बाजू पर अपना नाम भी लिखा। इससे वह काफी घबरा गई। पहले युवक उसे कठुआ में एक मेडिकल दुकान में ले गया। वहां सर्जिकल से मना किया गया। इसके बाद उसने उसे कार से सांबा में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे जीएमसी इलाज के लिए रेफर किया गया है। युवक उसके परिजनों को मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी विजय पुर राकेश बांबा ने कहा कि युवक के घर में दबिश दी गई थी, मगर वह भाग गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed