फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   रसाना मामले की जांच सीबीआई से करवाने को प्रदर्शन किया

रसाना मामले की जांच सीबीआई से करवाने को प्रदर्शन किया

Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रसाना मामले की जांच सीबीआई से करवाने को प्रदर्शन किया
कठुआ। रसाना गांव की आठ वर्षीय बच्ची के अपहरण व हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हिंदू संगठन कठुआ के सदस्यों ने जिला मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल ज्ञान सिंह पठानिया, जाट राम शर्मा आदि ने कहा कि विभिन्न संगठन द्वारा पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार के दबाव के चलते उनकी मांग पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरकार में बैठे कुछ विधायक व मंत्री एक समुदाय विशेष की तथाकथित बातों को आधार बना कर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच की बजाए इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है। जो क्षेत्र में कभी भी तनाव पैदा कर सकता है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि चंद सियासतदानों के दबाव में यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जिसमें निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। समुदाय विशेष के लोग राज्य भर में इस पर राजनीति कर इसकी जांच सही जांच करने की बजाए इस मसले को भुुनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस दुखद हादसे की जांच सीबीआई द्वारा की जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और दोषियों को सजा मिल सके। इसके बाद सदस्यों ने एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed