{"_id":"5d0014f9bdec22072f0a1b29","slug":"156028644820-kathua-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। मई में हीरानगर सेक्टर में आधा दर्जन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद जून में भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चांदवां पोस्ट के नजदीक तीन-चार राउंड गोलियां चला कर संघर्ष विराम तोड़ा। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे से अधिक समय से तक रुक-रुक कर छोटे हथियारों से गोलाबारी जारी रही। उधर, सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते दहशत है। पाकिस्तान ने बीएसएफ की चांदवां पोस्ट को पिछले सवा महीने में सातवीं बार निशाना बनाया है। पोस्ट के नजदीक डिच बनाने का काम जारी है, जिसे गोलीबारी कर पाकिस्तान बार-बार काम बंद करवाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।