फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सड़क हादसे में पांच जख्मी

सड़क हादसे में पांच जख्मी

विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच जख्मी

विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर राजबाग में एक ट्रक ट्राला और महिंद्रा लोड कैरियर की भिड़ंत में पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर आरजे 13 जी 9010 जम्मू की तरफ जा रहा था। राजबाग में गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा लोड कैरियर नंबर जेके 02 बीसी 4234 से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक ड्राइवर गिरधारी लाल निवासी मुक्तसर पंजाब, शशिराम निवासी मुक्तसर पंजाब के अलावा महिंद्रा में सवार दर्शनलाल निवासी नंदपुर सांबा, शिबूराम निवासी हरियाचक, रशपाल निवासी रामगढ़ सांबा घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला कठुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बिलावर। उपजिला की रामकोट तहसील के उच्चापिंड इलाके में ट्रैक्टर चालक का ध्यान भटकने से ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र मुंशीराम निवासी उच्चा पिंड बिलावर के के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed