फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सीमेंट तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, वसूला पौने दो लाख रुपये ये अधिक जुर्माना

सीमेंट तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, वसूला पौने दो लाख रुपये ये अधिक जुर्माना

विज्ञापन
सीमेंट तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, वसूला पौने दो लाख रुपये ये अधिक जुर्माना
कठुआ। इंटर स्टेट सीमेंट तस्करों पर सोमवार को आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर एक ही दिन में पौने दो लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया है। इसके साथ ही टोल टैक्स के रूप में पिछले साल के मुकाबले इस महीने तीन गुना अधिक राजस्व भी एकत्र किया है। आबकारी विभाग ने पांच वाहनों को सीमेंट तस्करी के आरोप में पकड़ा और जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बिलाला ए कृपक, ईटीओ संदीप गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों ने माइनर टोल पोस्ट और टोल पोस्ट लखनपुर से सीमेंट तस्करी का प्रयास करने वाले वाहन जेके03सी-6648, जेके21ए-3990, जेके08ए-8860, जेके08ई-2488 और जेके08सी-4131 को नाका लगाकर रोका और एक लाख 84 हजार 580 रुपये जुर्माना वसूल किया। टोल पोस्ट लखनपुर ने सीमेंट के अवैध आयात के सभी संभावित मार्गों की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने दो टोल पोस्ट पर चौकसी बरतते हुए एक ही दिन में इतना जुर्माना वसूल किया है। माइनर टोल पोस्ट पर पिछले साल जनवरी में सीमेंट पर टोल से एकत्रित हुए राजस्व 102.95 लाख के मुकाबले इस साल जनवरी के अंत तक टोल के तौर पर 427.80 लाख रुपये वसूल किए हैं। करीब तीन गुना अधिक टोल के साथ ही विभाग ने इस साल जनवरी में 16.69 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। विभाग के डिप्टी कमिश्नर आशीष गुप्ता ने कहा कि विभाग तस्करी के खिलाफ इस कार्रवाई को जारी रखेगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो और टीमों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed