फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक जख्मी

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक जख्मी

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक जख्मी
महानपुर। दमलाड़ से महानपुर की ओर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पीएचसी महानपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दमलाड से महानपुर की ओर आ रही ट्रैक्टर ट्राली जो राशन से लदी हुई थी, माड़ा पट्टी गांव के पास सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से पलट गई। इस हादसे में युवक घायल हो गया। मौके पर लोगों ने घायल युवक को ट्राली के नीचे से निकालकर पीएससी महानपुर अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसके जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात युवक की हालत गंभीर देखते हुए कठुआ रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान संदीप सिंह निवासी सिमनी के रूप में बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि माडा पट्टी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं, जिसके चलते यह घटना घटी है। इसलिए इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि आगे कोई ऐसी घटना न घटे।
विज्ञापन


हाईवे पर पुलिया से टकराई बाइक, तीन घायल
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर एक बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन लोग बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल से हीरानगर से लोंडी की ओर जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक पुलिया से टकराई, जिससे तीनों युवक एक नाले में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की हालत देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान हरबंस लाल, कुलदीप कुमार, पवन कुमार तीनों निवासी लोंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी से गिरकर महिला घायल
बिलावर। बिलावर से मल्हार की ओर जा रही एक सूमो में बैठी महिला अचानक सूमो का दरवाजा खुलने से सड़क पर जा गिरी। यह घटना शाम चार बजे के करीब मल्हार रोड के नलेऊ के पास घटित हुई। महिला की पहचान 59 वर्षीय वैष्णो देवी पत्नी रामदास भड्डु, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को बिलावर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार महिला आईसीडीएस विभाग की सुपरवाइजर है और मल्हार में ड्यूटी पर जा रही थी, जब वह हादसे का शिकार हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed