{"_id":"5b69fada4f1c1b49778b6a52","slug":"101533672154-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी पहली ओर आखिरी मांग, सीबीआई जांच।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमारी पहली ओर आखिरी मांग, सीबीआई जांच।
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। रसाना मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कूटा में चल रहा डोगरा एकता मंच का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मामले में अभी भी इंसाफ नहीं हो रहा है।
बनियाड के पूर्व सरपंच राकेश चौधरी ने धरना स्थल पर कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए मामला सीबीआई सौंपा जाना बेहद जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दबाव में क्राइम ब्रांच ने जो चार्जशीट तैयार की है कोर्ट में उसके मुताबिक तथ्य पेश करने में ब्रांच असफल दिख रही है। इससे जाहिर होता है कि इस मामले को जानबूझकर पेचीदा बनाया गया। यही नहीं एक सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोगों को इस मसले पर सियासत करने को भी भेजा गया। उन्ही में से एक तालिब हुसैन है जिसे अब दुष्कर्म और पत्नी से मारपीट के अलावा अन्य कई मामले में गिरफ्तार किया गया।
धरने में कमल कुमार , प्रेम कुमार, सोमराज शर्मा वगैरह उपस्थित थे।