फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news of kathua district

कठुआ जिले में लाखों रुपये की औषधीय जड़ी-बूटी सहित तीन गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

विज्ञापन
crime news of kathua district
बनी पुलिस द्वारा जंगली जड़ी-बूटियों के तस्करी के आरोप में जब्त किया गया वाहन। - फोटो : KATHUA
कठुआ। औषधीय जड़ी-बूटियों की तस्करी में आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए तीनों व्यक्ति बनी उपमंडल के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से बरामद की गई जड़ी-बुटी की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनी के सरथल में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भुलड़ी से बसोहली की ओर जा रहे पिकअप वाहन (जेके08के 2502) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहन से औषधीय महत्व वाले बैरियन और चेऊ के फूलों से भरे 49 बैग बरामद किए। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए उसमें सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए लोगों की पहचान अजय कुमार, मुकेश कुमार दोनों निवासी टिपरी बनी और पवित्र सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बनी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed