फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: तेंदुए ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
crime news
बिलावर। बग्गन अप्पर ए की पंचायत दलेऊ की एक महिला पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच मक्खन जमोडिया और अन्य लोगों ने बताया कि दलेऊ निवासी दर्शनो देवी अन्य महिलाओं के साथ पैदल रास्ते से सुचार इलाके की ओर जा रही थीं कि अचानक झाड़ियों के पीछे छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दर्शनो देवी की चीख पुकार सुनकर अन्य कई लोग लाठी डंडों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक तेंदुआ भाग गया था। लोगों ने घायल अवस्था में दर्शनो देवी को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले लगभग एक महीने से तेंदुए की दहशत से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बग्गन लोअर पंचायत, बग्गन अप्पर ए पंचायत और आसपास से सटी पंचायतों के पशुपालकों की लगभग एक दर्जन बकरियों और कई पालतू कुत्तों को अभी तक तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि कई बार तेंदुए को ग्रामीणों ने गांव के आसपास घूमते हुए देखा है, जिसके डर से लोगों ने रात के समय अपने घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। लोगाें ने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि इससे पहले कि तेंदुआ इलाके में अन्य किसी और को नुकसान पहुंचाए, जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए जाएं, जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

इस संदर्भ में वन्य जीव विभाग कठुआ के वाइल्डलाइफ वार्डन जुबेव चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वन्य जीव विभाग की टीम को इलाके का निरीक्षण करने के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने लोगों को वन्यजीवों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed