फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
crime news
कठुआ। नरोट जैमल सिंह के नजदीकी गांव गुगरां में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनू कुमार कठुआ से सटे पंजाब के गांव गुगरां का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सोनू कुमार गांव में ही बिजली की हाई वोल्टेज की तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से चपेट में आ गया। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी हरप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक अपने गांव गुगरां में इलेक्ट्रिशियन की दुकान करता था। रविवार सुबह गांव में इसके घर और आसपास कुछ घरों में बिजली सप्लाई बंद थी। इसे ठीक करने के लिए वह अपनी मर्जी से नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से बिजली की तार ठीक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए उसके परिजन कठुआ के जीएमसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed