फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: कंडी की संपदा को लूट रहा माफिया, अब रसाना में कटे पाए गए खैर के 21 पेड़

विज्ञापन
crime news
हीरानगर। कंडी इलाके में लक्कड़ माफिया ने बड़े पैमाने पर वन संपदा को लूटने का काम किया है। सल्लन के बाद अब रसाना इलाके में खैर के 21 पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिली तो प्रशासनिक अमला भी नींद से जाग गया। आनन फानन में पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रसाना निवासी रवि कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि इलाके में खैर के 21 पेड़ काट लिए गए हैं। इसके बाद राजस्व और वन विभाग की टीमें मौके पर रवाना हो गईं। तहसीलदार लेखराज ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि खैर की कटाई सरकारी जमीन से की गई होगी तो मामले में वन विभाग कार्रवाई शुरू करेगा। दरअसल, एक दिन पहले ही सल्लन के लोग पुलिस से मिले थे और इलाके में बड़े पैमाने पर हो रही खैर की गैरकानूनी कटाई के संबंध में जानकारी दी थी। हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल ने बताया कि सल्लन इलाके में पेड़ों की कटाई मामले की जांच जारी है। पूछताछ के लिए एक को हिरासत में भी लिया गया है। पेड़ों की चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में
पिछले दो साल से लगातार खैर की अवैध कटाई के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। खास तौर पर कंडी इलाके में लक्कड़ माफिया ने खूब चांदी कूटी है। बड़े पैमाने पर खैर को काटकर पंजाब में ले जाया जा रहा है। हैरत की बात है कि एक पेड़ को मिलने वाली अनुमति के नाम पर कई जगह बड़े पैमाने पर सरकारी खैर पर हाथ साफ कर लिया गया है। ऐसे ही मामले बीते साल जसरोटा वन्यजीव अभ्यारण्य से भी सामने आए थे। सूत्रों के अनुसार माफिया न सिर्फ हीरानगर सब डिवीजन बल्कि इसके साथ जुड़े इलाकों में भी वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed