फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: अवैध खनन में शामिल मशीन की जब्त, पांच लाख का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अवैध खनन के मामले में जिला खनन विभाग की कार्रवाई जारी है। इस बारे में जिला खनिज अधिकारी राजिंदर सिंह ने रावी नदी के किनारे खनन कर रही चेन एक्सक्वेटर को जब्त करते हुए इस मामले में पुलिस की मदद से खुदाई व गड्ढों की माप कर कुल पांच लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चेन एक्सक्वेटर को रावी नदी के तल से सामग्री की खुदाई और उठाने के लिए क्रशर मालिक भानु प्रताप सिंह के निजी पट्टे की सीमा के बाहर तैनात किया गया था। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि माप के अनुसार एक्सक्वेटर ने विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टोन क्रशर पर क्रशिंग के लिए नदी से 1900 मीट्रिक टन से अधिक नदी तल सामग्री का अवैध उत्खनन किया था। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई एमएम (डीआर) अधिनियम 1957 और एसआरओ-105 2016 के अनुसार की गई है, जिसमें खनिज के अवैध परिवहन और अवैध खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को शक्तियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed