फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: सफाई कर्मचारियों से की मारपीट, हड़ताल पर उतरे

विज्ञापन
crime news
कठुआ। शहर के करण नगर में ड्यूटी करने गए सफाई कर्मचारी के साथ स्थानीय महिला की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट करने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों के साथ हुई इस अभद्रता पर रोष जताते हुए इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि दोपहर बाद पुलिस के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची महिला ने लिखित रूप से माफी मांगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


कठुआ नगर परिषद कार्यालय परिसर में रोष जता रहे सफाई कर्मचारियों में शामिल कृष्ण चंद ने कहा कि उक्त महिला जम्मू कश्मीर पुलिस की कर्मचारी है और उसने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ जो व्यवहार किया है, उससे वे लोग आहत हैं। लिहाजा उक्त महिला के खिलाफ कर्रवाई करने की मांग का को लेकर उन्होंने अपनी हड़ताल शुरू की थी, जो अब खत्म कर दी गई है क्योंकि वे खुद नहीं चाहते कि शहर की सफाई व्यवस्था में कोई बाधा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सोमराज ने बताया कि सुबह शहर के करण नगर में उनके दो सफाई कर्मचारी अमित कुमार और उसकी मां अपनी नियमित ड्यूटी के अनुसार सफाई करने के लिए गए। इस दौरान वहां की एक स्थानीय महिला ने पहले तो उनके साथियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया और जब उसका विरोध किया गया तो वह मारपीट पर उतर आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब उनके कुछ साथी इस मामले में पटाक्षेप करवाने पहुंचे तो उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी और घटना की शिकायत कठुआ सिटी थाना में भी की।


वहीं इस बारे में कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि उनके अधीस्थ कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की इस घटना के बाद उन्होंने इस मामले को शांत कराने का प्रयास किया था। अब दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed