फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल, दो जम्मू रेफर

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि चार अन्य का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहली घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार 25 वर्षीय सनी कुमार पुत्र कर्ण कुमार निवासी छब्बे चक और 30 वर्षीय आशीष पुत्र राकेश कुमार निवासी राजबाग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया, जहां आशीष की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास हुई। यहां मोटरसाइकिल की राहगीर से हुई टक्कर में राहगीर सहित मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद दोनों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन मोटरसाइकिल सवार की पहचान मोहम्मद साहिल पुत्र अख्तर हुसैन निवासी राजबाग के रूप में हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहगीर के अचेत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक सज्जन के पास हुआ। यहां ई-रिक्शा और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय गौर मेहरा पुत्र बिट्टा राम निवासी गोविंदसर की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि 24 वर्षीय वरुण शर्मा पुत्र विमल कुमार निवासी गोविंदसर का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है।

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed