फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: झपटमार ने छीना पर्स, महिला और दो वर्षीय बच्चा घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआ। शहर के बेड़ियां पत्तन इलाके में हुई झपटमारी के मामले में एक 50 वर्षीय महिला सहित दो वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रविवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन नीलम कुमारी पत्नी चरण लाल निवासी जगतपुर ने बताया कि देर शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर कठुआ से अपने गांव वापस जा रही थीं। इस दौरान उनकी बहू सोनिया स्कूटी चला रही थी, जबकि वह उनके दो साल के बच्चे को लेकर पीछे बैठी थीं। अभी वे बेड़िया पत्तन पुली के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आया मोटरसाइकिल सवार उनके एक दम नजदीक आ गया और उनका पर्स खींचने लगा। गोद में बच्चा होने के कारण उनका सारा ध्यान उसे बचाने में लगा रहा। इसके कारण वे उतना प्रतिरोध भी नहीं कर पाईं। इस बीच मोटरसाइकिल सवार की ओर से लगातार पर्स खीचे जाने से उनकी स्कूटी गिर गई। इससे वे तीनों घायल हो गए और झपटमार उनका पर्स लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उन्होंने इस तरह हुई झपटमारी को रोकने के लिए पुलिस से सख्ती बढ़ाने की मांग की है। कहा कि अगर इस तरह के हालात रहेंगे तो आने वाले दिनों में महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा पुलिस झपटमारी करने वाले को जल्द पकड़ कर उसे जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed