फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: सरकारी पाइप चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
crime news
लखनपुर। लखनपुर पुलिस ने जलशक्ति विभाग की सरकारी पाइपों की चोरी के मामले को सुलझाते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी और गिरोह के सरगना को हरियाणा के चक्रवती मोहल्ला तनेश्वर तहसील व जिला कुरुक्षेत्र से पकड़ा। इसके अतिरिक्त लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती बसंतपुर चौकी की टीम ने मुख्य आरोपी से हरियाणा के िभवानी खेड़ा से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। मामला बीते वर्ष के नवंबर माह का है, जिसमें बसंतपुर के बरनी क्षेत्र के रहने वाले राज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बसंतपुर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि जल शक्ति विभाग की 280 स्टील की पाइपें धन्ना क्षेत्र से चोरी हुई हैं, जिन्हें विभाग द्वारा विकास कार्य में उपयोग किया जाना था। इसी संदर्भ में लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसमें शुरुआती दौर में पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान अख्तर हुसैन पुत्र मोहमद जमील निवासी जानू व अशरफ मालिक पुत्र रफीक मालिक निवासी पलाही तहसील बसोहली जिला कठुआ के रूप में हुई थी। उन्होंने जांच के दौरान बताया बताया कि गिरोह का एक साथी हरियाणा का है और सामान उसके पास है। इसके बाद डीएसपी आर्म्ड सुभाष चंद्र के दिशा निर्देश अनुसार लखनपुर थाना प्रभारी के सहयोग से बसंतपुर चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मुख्य आरोपी संदीप सिंघला पुत्र माम चंद को गिरफ्तार किया और उसके पास से विभाग की 205 पाइपों को बरामद किया। उसने इनको कुरुक्षेत्र के ही भवानी खेड़ा में छिपाकर रखा हुआ था। मालूम रहे कि जल शक्ति विभाग की तरफ से हर घर जल पहुंचाने की मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में पाइपें बिछवाने का काम लगवाया हुआ हैद। इसमें से लखनपुर थाना क्षेत्र से पाइपें चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके बाद लखनपुर पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए 80 एमएम व 20 फीट लंबी 205 पाइपें बरामद की हैं। वहीं कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और सतर्क रहें। अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो वे कठुआ पुलिस को संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed