फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime

दिनदहाड़े झपटमारों ने दो महिलाओं को शिकार बनाया

विज्ञापन
crime
कठुआ। शहर में चोरी की घटनाओं के बाद अब दिन में हो रही झपटमारी की घटनाओं ने लोगों डरा दिया है। मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

शहर में इस तरह से होने वाली घटनाओं के कारण महिलाओं में सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ गई है। पहली घटना शहर के मुख्य बाजार में हुई, जहां टारडा गांव से अपने बच्चों की किताबें व यूनिफार्म खरीदने आई महिला का पर्स चोर ले उड़े। पीड़ित महिला के अनुसार वह बाजार में सौ मीटर भी नहीं पहुंच पाई थी कि देखा कपड़े के थैले से उसका पर्स गायब है। अचानक पर्स के गायब हो जाने से उनके होश उड़ गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के थैले की जांच की तो देखा कि थैले पर धारदार ब्लेड से कट लगाया गया था। वहीं एक अन्य घटना चलते आटो में हुई। शहर के स्टेट बैंक की शाखा से पचास हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही महिला से हटली मोड़ के पास पैसे छीनकर बदमाश फरार हो गया। आरोपी महिला के साथ सफर कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर पहले लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन महिला ने जब बैंक से पैसे निकाले जाने की जानकारी दी, तब तक पैसे छीनने वाला मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed