फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Crime in suba chak Village

Kathua News: बदमाशों ने ठूठा चक में घर में घुसकर की तोड़फोड़

Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crime in suba chak Village
ठूठा चक में अज्ञात लोगों के हमले से हुए नुकसान का जायजा लेते पुलिसकर्मी।
हीरानगर। सूबा चक पंचायत के गांव ठूठा में वीरवार रात अज्ञात बदमाश चहारदीवारी फांद कर एक घर में घुस गए। उन्होंने एक स्कूटी और बाइक तोड़कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने वीरवार रात करीब डेढ़ बजे व्यास देव के घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण वह घर में नहीं घुस पाए। इसके बाद दो आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गए। उन्होंने आंगन में खड़ी एक स्कूटी और बाइक तोड़कर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

व्यास देव की बेटी सृष्टि खजूरिया ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे उन्होंने बिजली चालित स्कूटी का चार्जर बंद किया। इसके बाद वह कमरे में चली गई। उनकी मां और भाई घर के भीतर और पिता छत पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर शोर सुनाई दिया। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दो अज्ञात लोग आंगन में तोड़फोड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अंधेरा होने के कारण परिजन उन्हें नहीं पहचान सके। आरोपी उन्हें बाहर बुलाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए परिजन घटना से सहमे हैं।
बदमाशों ने तेज धार हथियार से गेट पर लगी लोहे की मोटी चादर तक काट दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
घटना से चिंतित गांव के कई लोग शुक्रवार दोपहर थाने में पहुंचे। उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज करा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पूर्व सरपंच राकेश खजूरिया ने बताया कि अगर आरोपियों को घर का कोई परिजन मिल जाता तो वह कुछ भी कर सकते थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों को भयमुक्त करने के लिए पुलिस को घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसलिए पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed