{"_id":"5ff9faf38ebc3e344c5bbba3","slug":"cricket-kathua-news-jmu2265828135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा क्रिकेट अकादमी और कोलकाता क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह की पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा क्रिकेट अकादमी और कोलकाता क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह की पक्की
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 9वें पुलिस मार्टियर्स टी -20 क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला चैंपियन अकादमी चंडीगढ़ और हरियाणा क्रिकेट क्लब के बीच और दूसरा मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और कोलकाता क्लब बीच हुआ। इसमें हरियाणा क्रिकेट अकादमी और कोलकाता क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
भारी कोहरे और ठंड के बीच शुरू हुए दिन का पहला मुकाबला चैंपियन अकादमी चंडीगढ़ और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मैदान में उमड़े दिखे। टास जीतकर हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके चलते बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियन अकादमी चंडीगढ़ ने 19.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 101 रनों का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 18.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान हरियाणा क्रिकेट अकादमी के हर्षित के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहीं दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी और साबी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साबी क्लब के बल्लेबाजों ने 18 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर किया। जिसमें टीम के अभिमन्यू ने 29 गेंदों पर नाट आउट रहते हुए 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 16.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर अतुल के नाबाद 65 रनों की बदौलत 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। अतुल को 50 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों के शानदार प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।